नोएडा (संवाद)। शहर में अलग-अलग स्थानों से तीन बाइक और एक कार चोरी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-27 में अस्पताल के पास से बाइक, निठारी में पुराने बरात घर के पास से कार और सेक्टर-41 व सेक्टर-63 से मोटरसाइकिल चोरी हो गईं। चारों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर वाहनों की तलाश की जा रही है। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरी गए वाहनों की तलाश कर रही है।