फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में भी आतिशबाजी है बैन: होटल से मिले लाखों के पटाखे, दिवाली पर महंगे कर बेचने का था प्लान; तीन दबोचे

Sat, 19 Oct 2024 09:19 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

नोएडा पुलिस का दावा है कि होटल मालिक को इस बात की जानकारी थी कि यह लोग पटाखे बेच रहे हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीन आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-11 स्थित एसएनजी होटल से लाखों रुपये के पटाखों के साथ तीन आरोरियों को गिरप्तार किया है। सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने आरोपियों के पास से स्टॉक करके रखे गए पटाखे भी बरामद किए हैं। यह अवैध रूप से होटल में कमरा बुक कर पटाखे का भंडारण कर रहे थे। इन्हें दीपावली के मौके पर बेचने की तैयारी भी थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने होटल मालिक को भी मामले में आरोपी बनाया है। वह अभी फरार चल रहा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मैनपुरी निवासी अभिनय, अमन और बिहार के दरभंगा निवासी केशव चौधरी के रूप में हुई है। 

जांच में सामने आया है कि यहां पर और पटाखों की सप्लाई होनी थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बरामद पटाखों को उन्होंने सस्ते दामों पर खरीद था। अब दिवाली के मौके पर आठ से दस प्रतिशत अधिक दाम पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। इसके लिए उन्होंने होटल मालिक अमित से होटल में एक कमरा किराए पर ले रखा था। 
विज्ञापन


वहीं फरार चल रहे होटल मालिक को पुलिस तलाश कर रही है।  डीसीपी नोएडा जोन रामबदन सिंह ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि सेक्टर-11 स्थित होटल में कुछ लोग ठहरे हुए हैं। उनके पास अवैध पटाखे है। यह लोग दिवाली के अवसर पर अवैध रूप से पटाखे बेचने की फिराक में हैं। इसके आधार पर कार्रवाई की गई। इनके पास से पांच बोरों में भरे हुए लाखों रुपये की अवैध पटाखे बरामद हुए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें