फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल के ध्यानार्थ::::::: चोरी की 7 बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। रेलवे रोड स्थित कटहेरा मोड़ के पास जांच के दौरान पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया हैं। इनके कब्जे से चोरी की सात बाइक बरामद की गई हैं। तीनों की पहचान संभल के रजपुरा गांव निवासी अजय, ललित और छोटेलाल के रूप में हुई हैं। फिलहाल तीनों नगर के रेलवे रोड स्थित एक मकान में रहते थे। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी भागने लगे। मोड़ने के दौरान युवकों की बाइक फिसल गई। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी की बात कबूल की हैं। आरोपियों ने बताया कि दादरी व ग्रेटर नोएडा से बाइक चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें