फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 4.50 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर 4.5 किलोग्राम गांजे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार टीम एसीई सिटी गोल चक्कर के पास सर्विस रोड पर गश्त कर रही थी। यहां एक ऑटो संदिग्ध हालत में खड़ा मिला। ऑटो में चालक समेत दो अन्य युवक बैठे थे। शक होने पर पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर के हरिओम शर्मा, आकाश शर्मा और चिराग चौधरी उर्फ तनु के रूप में हुई है। आरोपी घूम-घूमकर और परिचित ग्राहकों को अधिक दाम पर गांजा बेचते थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी कब से यह काम कर रहे हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें