दादरी। दो दिन पहले चरनी विहार कॉलोनी में दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग पूरी न होने को लेकर विवाहिता को फंदा लगाकर हत्या किए जाने के मामले में पति, ससुर और सास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बुलंदशहर के जहांगीराबाद निवासी सुमन की शादी बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के चरनी विहार कॉलोनी निवासी दीपक के साथ 10 मई 2025 को हुई थी। दो लाख रुपये व बाइक की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर फंदा लगाकर विवाहिता की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने शुक्रवार को बादलपुर गांव स्थित अंबेडकर पार्क के पास से पति दीपक, ससुर ओमप्रकाश और सास मुनेश को गिरफ्तार किया है। संवाद