फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विदेशी नस्ल के कुत्ते समेत होंडा सिटी चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी नस्ल के कुत्ते समेत होंडा सिटी चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन


- पुलिस ने कार समेत कुत्ते को किया बरामद

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। श्रीराम मिलेनियम स्कूल के पास से विदेशी नस्ल के कुत्ते समेत होंडा सिटी कार चोरी करने वाले तीन बदमाशों को कोतवाली एक्सप्रेस वे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से चोरी की कार, विदेशी नस्ल का कुत्ता, मास्टर चाबी आदि बरामद की है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सेक्टर-93 में रहने वाली भावना 5 अप्रैल को अपने बच्चे को श्री राम मिलेनियम स्कूल से लाने गई थी। उन्होंने अपनी होंडा सिटी कार और उसके अंदर अपने पालतू कुत्ते ओरियो को स्कूल के बाहर ही पार्क कर दिया। कुछ देर में वह अपने बच्चे को लेकर स्कूल के गेट पर पहुंची तो कुत्ता समेत कार गायब थी। इस मामले में एक्सप्रेस वे थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। अब कोतवाली पुलिस ने सेक्टर-93 निवासी नितिन, बरौला निवासी आशीष और शाहरुख को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। नोएडा जोन के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि ये चोर पुरानी कारों की चोरी करते थे और जस्ट डायल समेत ऑनलाइन स्क्रैप कारोबारियों से संपर्क कर अपनी कार होने का झांसा देकर इनके पार्ट्स बेचते थे। ये बदमाश कुत्ते को बेचने की फिराक में थे, इस दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

मालकिन को देखकर लिपटा ओरियो :

जब पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया और विदेशी नस्ल का कुत्ता ओरियो को बरामद कर लिया तो कार की मालकिन भावना को थाने बुलाया गया। थाने में जैसे ही भावना ने ओरियो को पुकारा वह दौड़कर उनसे लिपट गया। फिलहाल ओरियो को उचित देखरेख में रखा जा रहा है। कोर्ट के आदेश पर कुत्ते को मालकिन को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें