फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारणसी, मथुरा, यूपी के ध्यानार्थ: क्रेडिट कार्ड सक्रिय करने के नाम पर ठगने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- गिरफ्तार आरोपियों में एक पैसा बाजार तो दूसरा आईसीआईसीआई बैंक में था कार्यरत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। क्रेडिट कार्ड को सक्रिय करने का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन जालसाज वाराणसी निवासी विवेक बिंद (23), बलिया यूपी निवासी विशाल (22) व फर्रुखाबाद यूपी जैकी (19) को नई दिल्ली जिला साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी विवेक बिंद पैसा बाजार और विशाल आईसीआईसीआई बैंक के होम लोन विभाग का पूर्व कर्मी रह चुका है। वहीं जैकी बेरोजगार हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
दरअसल काली बाड़ी मंदिर मार्ग निवासी हरीश ने साइबर सेल को बताया था कि 21 फरवरी को उसके पास एक शख्स ने फोन किया। उसने खुद को आईसीआईसीआई बैंक कर्मी बताया। उसने क्रेडिट कार्ड को सक्रिय करने में की बात कही और ओटीपी पूछा। ओटीपी बताते ही कुछ देर बाद उसके बैंक खाते से 1.45 लाख रुपये की निकासी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। निरीक्षक विजय पाल के नेतृत्व में टीम ने 13 अप्रैल को पटेल नगर में छापा मारकर आरोपी विवेक बिंद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक ने पूछताछ में बताया कि पैसाबाजार में काम के दौरान उसने ऐसे ग्राहकों का डेटा एकत्रित कर लिया था, जिन्हें क्रेडिट कार्ड से संबंधित काम थे। फिर अपने साथी साथी विशाल और जैकी के साथ इन ग्राहकों से ठगी करनेे लगा। वह ग्राहकों से क्रेड एप का इस्तेमाल कर उनके बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर लेते थे। विवेक के निशानदेही पर उसके सहयोगी विशाल व जैकी यादव को वृंदावन यूपी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से ठगी के दो अन्य मामले सुलझाने का भी दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें