फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के ध्यानार्थ : जीएसटी घोटाले के तीन आरोपी भगोड़ा घोषित, हरियाणा में कराई मुनादी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी घोटाले के तीन आरोपी भगोड़ा घोषित, हरियाणा में कराई मुनादी
विज्ञापन


- फरार नौ आरोपियों पर पुलिस घोषित कर चुकी है 25-25 हजार के इनाम

- 22 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। करीब 15 हजार करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में फरार तीन जालसाजों को नोएडा पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने तीनों आरोपियों सिरसा, हरियाणा निवासी कुणाल मेहता उर्फ गोल्डी, आशीष अलावादी और बलदेव उर्फ बल्ली के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। पुलिस की टीम इस मामले की जांच कर रही है।
नोएडा पुलिस की टीम शनिवार को आरोपियों के हरियाणा स्थित घर पहुंची। पुलिस ने तीनों के घर आरोपियों को भगोड़ा घोषित करने की मुनादी कराई। इस मामले में गिरोह के पांच अन्य आरोपियों को पहले ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। घोटाले में पुलिस ने अब तक 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही नौ आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार कई राज्यों में दबिश दे रही हैं। शनिवार को भी टीम ने दिल्ली और हरियाणा सहित अन्य ठिकानों पर दबिश दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन माह पहले फर्जी फर्म तैयार कर जीएसटी रिफंड के करोड़ों रुपये का घोटाला उजागर हुआ था। इसमें पुलिस ने 2660 फर्जी जीएसटी कंपनियों का पर्दाफाश किया था। इस मामले की जांच नोएडा पुलिस के साथ साथ केंद्र व राज्य की अलग अलग एजेंसियां कर रही है। पुलिस ने अब तक इन फर्जी कंपनियों के 4 हजार करोड़ से अधिक के इनपुट क्रेडिट टैक्स को प्राप्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें