नोएडा। सेक्टर-79 स्थित पिनेकल सुपर स्ट्रक्चर परियोजना के सीईओ हिमांशु जैन ने योगेश आनंद और उसके साथियाें पर रास्ता रोकने का लगाया है। उनका कहना है कि आरोपियों ने परियोजना स्थल पर जाने पर हाथ-पैर तोड़ने के साथ जान से मारने की धमकी दी। मामले में सेक्टर-113 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हिमांशु ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 में रहते हैं और पिनेकल सुपर स्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में सीईओ हैं। 22 अगस्त को योगेश आनंद अज्ञात लोगों के साथ बिना अनुमति कंपनी कार्यालय में दाखिल हुए और धमकाने लगे कि सेक्टर-79 स्थित परियोजना स्थल जाने पर उनके हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे और हत्या कर दी जाएगी। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो