दादरी(संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र की युवती को इंस्टाग्राम पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती को इंस्टाग्राम पर कमेंट के माध्यम से हत्या की धमकी दी गई है। परेशान होकर पीड़िता ने विकास भाटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पूर्व में युवती के भाई की हत्या हो चुकी है, जिसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की जांच में लगी है। जल्द ही आरोप को पकड़ लिया जाएगा।