फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से दूल्हा नहीं लाने पर दी शादी तोड़ने की धमकी
विज्ञापन

दनकौर। भट्टा गांव निवासी एक व्यक्ति को उसके बेटे की होने वाली ससुराल पक्ष ने हेलीकॉप्टर से दूल्हे को नहीं लाने पर शादी तोड़ने की धमकी दी है। आरोप है कि लड़की वाले युवक के परिजनों से साढ़े सात लाख रुपये उधार भी मांग चुके हैं। युवक के पिता ने मामले की शिकायत कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित धर्मवीर ने शिकायत में कहा है कि वह रिटायर्ड फौजी हैं। अक्तूबर में अलीगढ़ निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता उसके बेटे मनोज से किया था। इसके बाद वर पक्ष के लोग अलीगढ़ जाकर रस्म भी अदा कर आए। आरोप है कि कुछ दिनों बाद ही लड़की के माता-पिता गांव भट्टा स्थित लड़के के घर आए और 7.5 लाख रुपये उधार मांगने लगे। इसके चलते उन्होंने अभी तक शादी की तिथि भी निश्चित नहीं की है। पीड़ित फौजी ने रुपये देने में असमर्थता जाहिर की। इसके बाद लड़की के पिता ने दूल्हे को हेलीकॉप्टर लेकर आने की मांग की। आरोप है कि हेलीकॉप्टर नहीं लाने पर शादी तोड़ने की धमकी दी गई है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान का कहना है कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें