नोएडा। नवादा गांव में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाले मां-बेटे पर केस वापस न लेने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित आनंद कुमार ने बताया कि आकाश और उनकी मां कुंता आए दिन उसके साथ गालीगलौज करते हैं। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हैं। दोनों लोग उनके खिलाफ बार-बार झूठे और मनगढ़ंत शिकायती पत्र उच्च अधिकारियों को दे चुके हैं। इससे उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके संबंध में आरोपियों के खिलाफ एक केस न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि केस को वापस लेने के लिए उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो