फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उधार दिए 15 लाख रुपये मांगने पर धमकाया

Sat, 01 Nov 2025 09:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के दस्तमपुर गांव निवासी पूनिया देवी (88) ने आरोप लगाया है कि उधार दिए रुपये वापस मांगने पर पिता-पुत्र ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने बताया कि पड़ोसी संजय और उसके बेटे अरुण ने कुछ महीने पहले 15 लाख रुपये उधार लिए थे। संजय ने आठ अक्तूबर को रुपये लौटाने की बात कही थी। उन्होंने रुपये वापस मांगे तो उसने जवाब नहीं दिया। तगादा करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए रकम लौटाने से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें