फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईएएस अफसर बनकर बर्बाद करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली एक्सप्रेसवे क्षेत्र की महिला को व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजने और विरोध करने पर धमकी के मामले पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कोई परिचित है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है कि 27 जून की दोपहर उनके व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज आने लगे। महिला का आरोप है कि समझाने के बाद भी आरोपी नहीं रुका और धमकी दी कि भविष्य में आईएएस अधिकारी बनने के बाद वह उसे बर्बाद कर देगा। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के मोबाइल नंबर और चैट की जांच की जा रही है। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें