ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 15 जुलाई को होगी। अपर मुख्य सचिव उद्योग आलोक कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस बोर्ड बैठक में प्राधिकरण की ई-बसों के संचालन पर नीतिगत फैसले होने हैं। अधिकारियों के मुताबिक इसमें ई-बसों के संचालन में बायबिलिटी गैप फंडिंग-बीजीएफ के यूपीएसआरटीसी को भुगतान और अनुबंध के प्रस्ताव के लिए मंजूरी लिया जाना प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा यमुना प्राधिकरण ई-बस डिपो भी बनाना चाहता है। इसके लिए पांच एकड़ जमीन फलैंदा में प्राधिकरण ने चिह्नित की है। बोर्ड से अनुमति के बाद डिपो बनाने की प्रक्रिया प्राधिकरण शुरू करेगा। इसके अलावा किसानों के मुद्दे और उद्योगों के विकास पर भी रिपोर्ट प्राधिकरण को बोर्ड के साथ साझा करनी है। ब्यूरो