ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सूरजपुर थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मांग की है। पीड़िता का कहना है कि उसकी आठ वर्ष पूर्व शादी एक युवक से हुई थी। जिसका छह वर्ष बाद निधन हो गया। उसके दो बच्चे भी हैं। करीब एक वर्ष पूर्व उनकी जान-पहचान हरियाणा के गुरुग्राम निवासी पंकज से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोप है कि इसी दौरान पंकज ने महिला की कुछ निजी तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिए। अब वो इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर वायरल कर रहा है और किसी को कुछ बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो