फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हैप्पीनेस सप्ताह के दौरान हजारों छात्रों ने किया सूर्य नमस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली सरकार अब योग को भी बनाएगी बच्चों की जिंदगी का हिस्सा-शिक्षा मंत्री आतिशी
विज्ञापन

-माता अमृतानंदमयी के यूथ विंग आयुध के साथ योग-मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ

-आतिशी, विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में योग और मेडिटेशन अपनाने को प्रेरित किया

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार स्कूलों में माइंड फुलनेस के साथ अब योग को भी बच्चों की जिंदगी का हिस्सा बनाएगी। सरकार का मानना है कि वर्तमान के चुनौतीपूर्ण माहौल में आमतौर पर बच्चों में स्ट्रेस व एकाग्रता की कमी पाई जाती है, ऐसे में इन समस्याओं से निपटने के लिए योग और मेडिटेशन बेहद कारगर उपाय है। सरकारी स्कूलों में हैप्पीनेस सप्ताह के दूसरे दिन स्कूली बच्चों के लिए माता अमृतानंदमयी के यूथ विंग आयुध के साथ योग व मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया।

इस कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास व मेडिटेशन किया। इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री आतिशी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने छात्रों को अपने दैनिक जीवन में योग और माइंड फुलनेस अपनाने को प्रेरित किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि तनाव व एकाग्रता की कमी को दूर करने के लिए योग और मेडिटेशन कारगर उपाय है। शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि भारत में हजारों वर्षों से ध्यान और योग का अभ्यास किया जा रहा है। अब हमें इसे अपनी सामान्य जिंदगी का हिस्सा बनाने की जरूरत है। बच्चों के मन में शुरू से ही पढ़ाई पर फोकस करना, अच्छी नौकरी प्राप्त करना रहता है। लेकिन उन्हें यह नहीं सिखाया जाता कि जीवन की चुनौतियों से कैसे निपटा जाए। इससे उनमें तनाव होता है। ऐसे में इन समस्याओं से निपटने के लिए योग और मेडिटेशन बेहद कारगर साबित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिशा में दिल्ली सरकार ने अपने स्कूलों में विभिन्न माइंडसेट करिकुलम की शुरुआत की। इसके साथ अब जब हमारे स्कूलों के बच्चे माइंड फुलनेस के द्वारा अपने दिन की शुरुआत करते हैं, तो उनका सारा तनाव दूर हो जाता है। उन्होंने ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चों का सर्वांगीण विकास दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है और इसे सुनिश्चित करने के लिए हम विभिन्न पहल कर रहे है। शिक्षा निदेशालय द्वारा शुरू किए गए योग और ध्यान सत्र भी उसी का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें