फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ ये जीना भी कोई जीना है यारो, जिनके मन में श्रीराम न हो

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

दूसरे दिन भी देरी से शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा, कारण बरसाना में राधा रानी के दर्शन करने जाना बताया

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। वाणी में हुंकार नहीं, हाथों में धनुषबाण नहीं, उनका जीना भी क्या जीना है यारों, जिनके मन में राम का नाम नहीं। मंगलवार को मेट्रो डिपो के पास आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन बागेश्वर सरकार के इन कथनों ने भक्तों में जोश भर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान हर जगह है, हर कण में है। उनको पाना है तो मन में भक्तिभाव लाना होगा। बिना भक्तिभाव के भगवान को प्राप्त नहीं किया जा सकता है। ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रभु को मन में धारण करने से मानव स्वतः ही परिपूर्ण हो जाएगा।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह आज भी देरी से कथा करने पहुंचे हैं, लेकिन बुधवार से वह समय से कथा करेंगे। उन्होंने भक्तों को सफाई देते हुए कहा कि देर से आने का कारण बरसाने में राधा-कृष्ण के दर्शन करने चले गए थे। बागेश्वर धाम सरकार ने कहा कि राम के बिना हमारा इस दुनिया में कोई नहीं है। इसलिए अपने जीवन को चरितार्थ करना है तो उनको अपने मन में धारण करना होगा। यदि हिंदुस्तान में रहना है तो जय श्रीराम बोलना होगा। चूंकि यही जीवन का अंतिम सत्य है और इसे अपने मन के अंदर उतारना ही होगा। करीब दो घंटे तक उन्होंने भक्तों में समा बांधे रखा।
विज्ञापन

वीआईपी कार्ड के लिए धक्का मुक्की

वीआईपी कार्ड के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही। सभी कार्ड के लिए जोर-अजमाइश करते दिखाई दिए। जिन श्रद्धालुओं को कार्ड मिल गया वह मंच के पास पहुंचने के लिए धक्का-मुक्की करते नजर आए। इस दौरान बाउंसरों के रोकने पर श्रद्धालुओं से उनकी झड़प भी हुई। कई लोगों ने कार्ड दिखाकर विरोध किया तो उन्होंने बाउंसरों ने फेंक दिया। बाउंसरों का कहना था कि वह बागेश्वर धाम सरकार सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाएंगे।

मौसम साफ होने से बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

मंगलवार दोपहर बाद मौसम साफ होने के कारण कथा में लोगों की भीड़ बढ़ गई। पंडाल में सोमवार के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या दो गुनी दिखाई दी।

दर्शन के लिए बेरिकेड पर चढ़े भक्त

कथा में हर कोई बाबा बागेश्वर सरकार की एक झलक देखने के लिए आतुर था। श्रद्धालुओं में बाबा के दर्शन की लालसा इस कदर थी कि वह बेरिकेड पर चढ़ गए।
मोबाइल चोरी तो किसी की चेन झपटी

कथा स्थल पर मंगलवार को भारी भीड़ होने के कारण चोरों को भी हाथ साफ करने का मौका मिल गया। चोरों ने कई लोगों के मोबाइल उड़ा लिए। वहीं कुछ महिलाओं के गले से चेन झपट ली।
विज्ञापन


मंच की तरफ जाने की जिद पर बाउंसरों ने की मारपीट

कथा स्थल पर मंच की तरफ जाने को लेकर एक श्रद्धालु से बाउंसरों ने मारपीट की। बताया जा रहा है कि बाउंसरों के रोकने के बाद भी श्रद्धालु जिद पर अड़ गया। उसने बाउंसरों से गाली गलौज भी की। इससे भड़के बाउंसरों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें