जिले में कोरोना के 13 नए मामले आए सामने
नूंह (संवाद)। गुरुवार को जिले में कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं। इनमें तावडू में 3, अकलीमपुर में एक, बिसरू में एक, सूंध में 2, जौरासी में एक, नगीना में एक, घासेड़ा में एक, बीरसीका में एक, नूंह में एक व सिंगार से एक केस सामने आया है। वहीं 3 मरीज ठीक भी हुए हैं, ठीक हुए सभी मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने डिस्चार्ज कर दिया है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ कोरोना संक्रमितों के मामले अधिक आ रहे हैं। जिले में कोरोना के अब 44 सक्रिय मरीज हो गए हैं। जिले में अब तक कोरोना के 1401 मामले सामने आए हैं। इनमें अब तक 1331 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब तक 41313 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है, जिनमें से 32161 लोगों का निगरानी में रखने का समय पूरा हो चुका है। शेष 9152 लोग अभी निगरानी में हैं। अब तक 107977 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 102715 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है और 3286 की रिपोर्ट आनी शेष है।