फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरों ने उड़ाए तार, मौके पर छोड़ी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-32 से बिजली के पोल से तार चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर यहां से तार तो चोरी कर ले गए, लेकिन भागने के दौरान बाइक छोड़ गए। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उनकी पहचान कर तलाश में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि मनोज कुमार यमुना विकास प्राधिकार क्षेत्र के सेक्टर-32 में केबलिंग करा रहे हैं। आरोप है कि देर रात चोर बिजली के खंभे से तार काटे जा रहे थे। इसी दौरान वहां प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मी पहुंच गए, जिन्हें देखकर वे बाइक छोड़ भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें