ग्रेटर नोएडा। बिसरख सीएसची परिसर में रहने वाले एक व्यक्ति के घर से चोरों ने जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। सीएचसी बिसरख में रहने वाले हर्ष दुबे के अनुसार वह 27 अगस्त को अपने भाई निखिल राज दुबे के पास गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित घर गए थे। इसी दौरान 28 अगस्त को उन्हें सूचना मिली कि उनके घर में चोरी हो गई है। घर लौटने पर पता चला कि चोर मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल, बिछिया और खड़वा चेन सहित कई आभूषण उड़ा ले गए। वहीं कोतवाली रंजीत कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो