दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित धूम मानिकपुर बिजली घर के समीप 250 केवीए के बिजली ट्रांसफॉर्मर से शुक्रवार रात में कीमती उपकरण चोरी हो गए। अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर नया लगाया गया था जिससे आसपास की सप्लाई दी जा रही थी। शुक्रवार रात चोरों ने ट्रांसफॉर्मर की लाइन काटकर गिरा दी। उसके बाद कॉपर, एल्युमिनियम का कीमती सामान चुरा लिया। इससे आसपास की सप्लाई बंद हो गई। शनिवार को सुबह बिजली कर्मचारियों ने ट्रांसफॉर्मर चोरी देखा तो दंग रह गए। शिकायत के मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।