नोएडा। सेक्टर-62 में कार्यालय के बाहर खड़ी अधिवक्ता की कार का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप और अन्य सामान से भरा बैग ले गए। वारदात के बाद पीड़ित ने सेक्टर-58 थाने में शिकायत दी है। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन निवासी मुअज्जम फरीदी पेशे से अधिवक्ता हैं। सेक्टर-62 में उनका कार्यालय है। उनके मुताबिक 16 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने कार्यालय के पास कार खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटे तो कार का शीशा टूटा मिला। अंदर रखा बैग गायब था। बैग में लैपटॉप के अलावा करीब पांच हजार रुपये, बैंक कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज रखे थे। उन्होंने आसपास सामान की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। ब्यूरो