फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरों ने घर में घुसकर उड़ाई नगदी व आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में बीती रात आरोप है कि चोरों ने रामबीर सिंह प्रजापति के घर में घुसकर डेढ़ लाख रुपये की नगदी और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। रात करीब तीन बजे आहट होने पर रामबीर के बेटे मूलचंद की नींद खुली। उसने दो अज्ञात लोगों को घर के अंदर देखा। शोर मचाने पर दोनों चोर बाइक पर सवार होकर ईदगाह की तरफ भाग निकले। पीड़ित रामबीर ने बताया कि 25 नवंबर को उनके छोटे बेटे दीपक की शादी दिल्ली से तय है। शादी की तैयारियों के लिए ही आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नगद रखे थे। पीड़ित की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो नकाबपोश संदिग्ध बाइक पर जाते दिखे। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें