फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। स्कूटी से रेकी कर घरों और दुकानों से मोबाइल समेत अन्य कीमती सामान चोरी करने वाले एक बदमाश को कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को सेक्टर-50 स्थित बिजली घर के पास से बदमाश को दबोच लिया। इसके पास से चोरी के 11 मोबाइल और एक टैबलेट समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। एसीपी ट्विंकल जैन ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को सेक्टर-50 बिजली घर के पास वारदात करने की फिराक में घूम रहे बदमाश विजयनगर निवासी अकरम अली को गिरफ्तार कर लिया। 28 वर्षीय अकरम के खिलाफ नोएडा के अलग-अलग थानों में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने रेकी में इस्तेमाल चोरी की स्कूटी भी पुलिस ने कब्जे में ली है। पुलिस इसके साथियों की तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें