फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक को बेहोश कर बाइक लेकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में दो अज्ञात युवकों को लिफ्ट देना युवक को भारी पड़ गया। बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया और उसकी बाइक व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। जलालपुर निवासी संजय भाटी ने पुलिस को बताया कि एक मई की रात स्टेलर जीवन के पास दो युवकों ने बिसरख गोलचक्कर तक छोड़ने का अनुरोध किया, जिन्हें उन्होंने बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि कुछ दूरी तय करने के बाद दोनों बदमाशों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। दो घंटे बाद होश आने पर संजय ने खुद को सड़क किनारे पाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें