ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जमीन अधिग्रहण से संबंधी मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन कृषक का प्रतिनिधिमंडल ग्रेटर नोेएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी और एसीईओ वी एस लक्ष्मी से मिला। भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरवीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि समस्याओं के निस्तारण के लिए 3 जून को प्राधिकरण में संगठन की बैठक होगी। जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर ऋषिपाल कसाना, जीतू गुर्जर, प्रमोद चौधरी, देवेंद्र कसाना, सोविंदर चेची, अजित सिंह आदि लोग मौजूद रहे।