नोएडा। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति की ओर से आयोजित 11 दिवसीय भव्य श्री रामलीला महोत्सव का आगाज 22 सितंबर से होगा। समिति के महासचिव डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह करेंगे। पहले दिन गणेश पूजन, नारद मोह और पृथ्वी पर राक्षसों का उत्पात जैसे प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। 26 सितंबर को सेक्टर-20 हनुमान मंदिर से दोपहर 1 बजे श्रीराम बारात शोभायात्रा निकलेगी। समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत नारायण गोयल ने बताया कि मुरादाबाद की प्रसिद्ध लीला मंडली शिवा कला लोक कल्याण समिति के 55 कलाकार प्रतिदिन मंचन करेंगे। कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग और सह कोषाध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि कलाकार नियमित अभ्यास कर रहे हैं।