यमुना सिटी (संवाद)। गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने जेवर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में दवा की उपलब्धता के लिए तैयारी पूरी कर ली है। विभाग ने समय रहते दवाइयों की डिमांड भेज दी है ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिकारियों के अनुसार गर्मी के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त स्टॉक भी रखा जाएगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सरफे जेया ने बताया कि गर्मी में आमजनों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।