ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने धनतेरस और दिवाली के लिए विशेष तैयारियां की हैं। कंपनी ने दिवाली पर बिजली आपूर्ति बंद नहीं होने का दावा किया है। अगर कहीं पर फॉल्ट होता है तो उसे समय से ठीक कराया जाएगा। इसके लिए 36 टीमों को तैनात किया गया है। जो 24 घंटे काम करेंगी। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि इन टीमों में आठ इंजीनियर और बाइक ग्रुप के सदस्य शामिल हैं। विद्युत सुरक्षा से जुड़े मामलों की निगरानी के लिए पांच विशेष टीमें भी तैनात की गई हैं। ये टीमें किसी भी समस्या या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित समाधान प्रदान करेंगी। बिजली से जुड़ी किसी भी घटना या आपातकालीन स्थिति में उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 0120-6226666 और 9718722222 पर संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो