नोएडा। सेक्टर-58 और 60 में शनिवार और रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार, 33 केवी उपकेंद्र सेक्टर-59 पर 11 केवी वीसीबी पैनल बदला जाएगा। इसके चलते दोनों दिन सुबह नौ से शाम छह बजे तक बिजली कटौती होगी। सेक्टर-58 के ए, बी और सी ब्लॉक की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा सेक्टर-60 के उन सभी उपभोक्ताओं को भी परेशानी होगी, जिन्हें सेक्टर-59 उपकेंद्र से बिजली मिलती है। उपभोक्ता अधिक जानकारी के लिए 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो