ग्रेटर नोएडा। श्रमिक दिवस पर आज दिल्ली में शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी, लेकिन गौतमबुद्ध नगर में ड्राई डे नहीं होगा। जिला आबकारी अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली सरकार ने आबकारी पॉलिसी में श्रमिक दिवस पर दुकानों को बंद रखने का फैसला लिया है। लेकिन यूपी में श्रमिक दिवस पर शराब की सभी दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुलेंगी। ब्यूरो