फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एचआईवी मरीजों के लिए अलग होगा ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिला अस्पताल में एचआईवी मरीजों के लिए अब अलग ओपीडी होगा। पहले यह ओपीडी अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर चल रहा था। मरीजों की गोपनीयता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे अब सेकंड फ्लोर पर शिफ्ट किया जाएगा। प्रशासन ने यह निर्णय मरीजों और उनके परिजनों की शिकायतों के बाद लिया है। कई मरीजों ने ओपीडी की मौजूदा व्यवस्था पर असहजता जताई थी जिसमें गोपनीयता की कमी और सामाजिक असुविधा के मुद्दे प्रमुख थे। जिला अस्पताल के सेकंड फ्लोर पर स्थानांतरण के बाद मरीजों को ज्यादा गोपनीय और सुरक्षित वातावरण में परामर्श और उपचार मिल सकेगा। सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि ब्लड बैंक के पास ओपीडी को शिफ्ट किया जा रहा है ताकि मरीजों की गोपनीयता बनी रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें