नोएडा। सेक्टरों में बिजली-पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सेक्टर-22 निवासी विनोद शर्मा ने बताया कि सोमवार सुुबह भी गंदे पानी की आपूर्ति हुई। शाम के वक्त बिजली ही चली गई। ऐसे में सैकड़ों परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि सेक्टर में बिजली इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत नहीं है। इस वजह से अक्सर कटौती होती है। गंदे पानी की सप्लाई भी होती है। यह दिक्कत सेक्टर-144, 115, 116, 117, 119 और आम्रपाली जोडिएक, प्लेटिनम और एल्डिको आमंत्रण जैसी सोसाइटियों में भी है। ब्यूरो