वायरल वीडियो में मारपीट करते लोग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल स्थित एफ बार में शनिवार देर रात दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से जमकर लात घूंसे चले। इसी बार में पिछले साल बाउंसर्स ने एक कस्टमर की हत्या कर दी थी। दावा किया जा रहा है कि शराब के नशे में इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया। हंगामे और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो की जांच कर मारपीट करने वाले लोगों की पहचान कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-38ए स्थित बार में शनिवार रात को काफी संख्या में लोग पार्टी कर रहे थे। देर रात पार्टी के दौरान शराब के नशे में धुत्त दो लोगों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि इस दौरान शराब की बोतलें व ग्लास भी तोड़े गए।
पब में स्क्रीन पर रामायण का वीडियो हुआ था वायरल
गार्डेन गैलेरिया के लॉर्ड ऑफ ड्रिंक बार में कुछ माह पहले स्क्रीन पर रामायण दिखाए जाने का वीडियो वायरल हो गया था। करीब 12 सेकंड के वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग करनी शुरू कर दी थी। मामले में कोतवाली सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज कराकर पब के मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार किया गया था। पार्टी के शौकीन लोगों के लिए गार्डन गैलरिया मॉल आकर्षण का केंद्र है। इस मॉल में करीब 26 पब और बार हैं। पिछले साल मॉल के लास्ट लेमन बार में एक युवक की शराब पीने के दौरान बाउंसर ने पीटकर एक कस्टमर की हत्या कर दी थी।