फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिनभर रहा जोश रात को हार के बाद मायूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
- धरी रह गईं जश्न की तैयारियां, परिणाम से पहले ही लाइव स्क्रीनिंग हुईं खाली
विज्ञापन


- लोगों ने जाहिर किया दुख बोले- अगली बार जरूर जीतेंगे विश्वकप

माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। विश्वकप फाइनल में हार के बाद लोगों में मायूसी छा गई। दिन भर लोगों में मैच को लेकर जोश दिखा, रात होते ही समीकरण बदलते गए और लोग बेहद निराश हो गए। मिठाई, ढोल, आतिशबाजी की जितनी भी तैयारियां की गई थीं, वह सब धरी की धरी रह गईं। परिणाम से पहले ही जगह-जगह लाइव स्क्रीनिंग की जगहों को खाली कर लोग वापस लौट गए। ऑस्ट्रेलिया के मैच जीतने के बाद तो लोग रुआंसे हो उठे। रेस्तरां ,पब, बार सभी जगह सन्नाटा छा गया। रात 11 बजे तक चलने वाले मॉल नौ बजे तक ही सूने हो गए।
भारत आस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप फाइनल को लेकर रविवार सुबह से ही हर सेक्टर व सोसाइटियों में मैच को देखने सहित जीत पर जश्न मनाने की तैयारी की गई थी। सुबह से ही हवन भी किए गए थेए। मंदिरों व छठ घाटों पर भी भारत की जीत के लिए प्रार्थना की गई थी। मैच शुरू होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। भारत के लगातार विकेट गिरे, लेकिन तब तक लोगों ने धैर्य बनाए रखा। भारतीय गेंदबाजों शुरू में तीन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों जल्द आउट कर एक बार फिर भारत की जीत की उम्मीद जगा दी, लोगों में भी उत्साह बढ़ गया, लेकिन फिर काफी देर तक विकेट न मिलने पर जीत से दूर जाते मैच को निराश नजरों से देखते रहे। अंत में हार से पहले ही लोग अपने-अपने घरों को लौट गए। लोगों ने बताया कि जीत के जश्न के लिए पहले से ही मिठाई व ढोल नगाड़े वालों को ऑर्डर दिए थे, लेकिन पता नहीं था ऐसा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-



सेक्टर व सोसाइटियों में पसरा सन्नाटा



शहर के कई सेक्टर व सोसाइटियों में मैच देखने के लिए खास इंतजाम किए गए थे। बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, खान-पान की व्यवस्था की गई थी। लेकिन शाम होते ही सब कुछ शांत हो गया। कई सेक्टर व सोसाइटियों में लाइव स्क्रीनिंग तक रोक दी गईं। सेक्टर-70, 71, 73, 51, 53, 22, 12, 24, 62, 18, 37, 137, 122 आदि जगहों पर मैच देखने के विशेष प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें