फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टरों-सोसाइटियों में खुशी का माहौल, सभा स्थल पहुंचे सैकड़ों लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण से शहर के सेक्टरों और सोसाइटियों में शनिवार को खुशी का माहौल रहा है। हर तरफ इसके फायदों की चर्चा हो रही थी। लोगों ने कहा कि अब अपना एयरपोर्ट होने से दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।
मेरे साथ आरडब्ल्यूए के करीब 100 लोग अलग-अलग वाहनों से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचे थे। -योगेंद्र शर्मा, अध्यक्ष, फोनरवा
अब अपने ही जिले में एयरपोर्ट की सुविधा मिलेगी। विदेश जाना आसान होगा। -अनुज गुप्ता, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-11
मेरे साथ करीब 40 लोग कार्यक्रम में गए थे। यह हमारे लिए सुनहरा पल है। -संजय मावी, अध्यक्ष आरडब्ल्यूए सेक्टर 56
मैं भी इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। सौभाग्य की बात है। -मयंक चौहान, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-82 उद्योग विहार
एक्सप्रेसवे के आसपास की सोसाइटियों के निवासी बिना रुकावट यात्रा करेंगे। -निखिल सिंघल, अध्यक्ष, नोएडा हाईराइज फेडरेशन
हमारी सोसाइटी के करीब तीन हजार से ज्यादा निवासियों को फायदा मिलेगा। -दीपेंद्र चौधरी, एओए अध्यक्ष, द गोल्डन पॉम सोसाइटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें