फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पाकिस्तान से फोन आने की सूचना के बाद मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान से फोन आने की सूचना के बाद मचा हड़कंप
विज्ञापन

- सोशल मीडिया पर वायरल हुई स्कूल की एडवायजरी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर- 37 स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के पास पाकिस्तान से फोन आने के मामले के बाद हड़कंप मच गया। स्कूल की ओर से जारी एडवाइजरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें छात्रों से पाकिस्तान से आ रहे फोन नहीं उठाने की सलाह दी गई है। छात्रों के माता-पिता से कहा गया है कि वह ऐसे नंबर नजरअंदाज करें। अगर गलती से फोन उठा लेते हैं तो कोई व्यक्तिगत जानकारी उपलब्ध न कराएं। मंगलवार को दिन भर यह मामला सोशल मीडिया पर चलता रहा।
विज्ञापन

इस खबर को सोशल मीडिया पर पढ़ने के बाद कई अभिभावक स्कूल पहुंच गए। हालांकि इस बारे में स्कूल कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। वहीं अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पाकिस्तान से छात्रों को फोन आने का कोई मामला सामने नहीं आया है। अभी प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह नोएडा नहीं बल्कि किसी अन्य स्कूल शाखा से मिले इनपुट के बाद स्कूल की ओर से सामान्य एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें छात्रों से कहा गया है कि वह व्यक्तिगत, पारिवारिक और स्कूल समेत कोई भी जानकारी साझा न करें। पाकिस्तान से आए फोन में वाॅट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें