फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पाइपलाइन है नहीं, प्राधिकरण भेज रहा पानी का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) के पदाधिकारियों ने बुधवार को ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से कैंप कार्यालय पर मुलाकात की। जहां औद्योगिक सेक्टरों की समस्याओं को उठाया गया और उनका तत्काल समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पानी की आपूर्ति के बिना बिल भेजा जा रहा है। आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने सीईओ को बताया कि काफी सेक्टरों में पानी की पाइपलाइन या जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं है वहां पानी के बिल भेजे जा रहे है। इससे उद्यमी परेशान हैं। इस पर सीईओ ने प्राथमिकता पर समाधान कराने का आश्वासन दिया है। संगठन ने इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण, सड़कों के चौड़ीकरण, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, इंटरलॉकिंग टाइल्स, हाई मास्ट लाइट, स्ट्रीट लाइट, हॉर्टिकल्चर, स्वच्छता व्यवस्था और श्रमिक सुविधा केंद्र जैसी योजनाओं की सराहनीय की। सीईओ ने समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें