ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में लगे टॉवर से चोर आरआयू चोरी कर ले गए। पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। विजय कुमार का कहना है कि डेलटॉप इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड में टेक्नीशियन हैं। कोतवाली क्षेत्र में एक इमारत की छत पर लगे एयरटेल नेटवर्क बूस्टर से 9 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने तीन आरआरयू डिवाइस चोरी कर लीं। चोरों ने केबल को भी नुकसान पहुंचाया है, जिससे नेटवर्क सेवा प्रभावित हुआ है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
मोहम्मद बिलाल