बरेली। एक सराफा कारोबारी की दुकान के बाहर खड़ी उसकी स्कूटी को दिनदहाड़े चोरों ने उड़ा लिया। कारोबारी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी सराफा कारोबारी प्रिंस अग्रवाल की कोतवाली थाना क्षेत्र में अलमगीरीगंज स्थित श्रीराम ज्वेलर्स नाम की दुकान है। दुकान के बाहर खड़ी उनकी स्कूटी दिनदहाड़े चोरी हो गई। कारोबारी में बताया कि वह मंगलवार सुबह रोज की तरह अपनी दुकान पर आए।उन्होंने अपनी स्कूटी दुकान पर बाहर ही खड़ी कर दी थी लेकिन दोपहर में चोरों ने स्कूटी को चोरी कर लिया। जब वह दुकान के बाहर निकले तो स्कूटी नहीं देखकर उसे आसपास तलाशने की कोशिश की। स्कूटी का कुछ पता नहीं चला तब उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस से करते हुए चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की।