ग्रेटर नोएडा। उद्योग केंद्र-2 स्थित इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद निर्माण कंपनी से चोरी के मामले में प्रबंध निदेशक (एमडी) ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। एमडी क्यूंग जून ली ने बताया कि वह ईसीडीएम कंपनी में प्रबंध निदेशक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ समय से ऑक्टा और डिस्प्ले यूनिट की लगातार चोरी हाे रही है। इससे कंपनी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रबंधन की ओर से आंतरिक स्तर पर भी चोरी की जांच का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जारी है। ब्यूरो