ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-156 स्थित टीसीएस परिसर की साइट से हजारों मीटर कॉपर तार चोरी होने का मामला सामने आया है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेपी अमन सेक्टर-15 निवासी राघवेन्द्र प्रताप सिंह लिसनलाइट्स प्राइवेट लिमिटेड में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 26 जून 2026 की रात साइट से 1.5 स्क्वायर एमएम के 12,150 मीटर और 2.5 स्क्वायर एमएम के 12,960 मीटर कॉपर तार चोरी हो गए। कुल करीब 25,110 मीटर तार चोरी हुआ है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। ब्यूरो