नुन्नावाला स्थित एक देसी शराब की दुकान में अज्ञात चोर नकदी और दो पेटी देसी शराब लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने बताया कि नुन्नावाला डोईवाला में ममता सिंह के नाम से देसी शराब की दुकान है। दुकान से जुड़े संतपाल ने बताया कि बीती रात दुकान के पीछे का रोशनदान तोड़कर चोरों ने अनुमानित 15 हजार की नकदी और दो पेटी शराब चुरा ली। सीसीटीवी में घटना कैद हो गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से संदिग्ध तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।