नोएडा। सेक्टर-20 के ए ब्लाॅक स्थित एक घर से नकद व ज्वेलरी की चोरी हो गई। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। शुभम नारायण ने बताया कि बेटे के मेडिकल कागजात तैयार कराने के लिए वह 11 अप्रैल को जिला अस्पताल गए थे। इस बीच पत्नी ने फोन कर चोरी की सूचना दी। घरों की रजिस्ट्री के कागजात, ढाई लाख रुपये, बैंक के कागजात, मंगलसूत्र, सोने की चेन और अन्य गहने चोर अपने साथ ले गए। कोतवाली प्रभारी अरविंंद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।