नोएडा। द्वारकाधीश गए सदरपुर के एक परिवार के घर से 10.25 लाख रुपये व कई सामान की चोरी हो गई। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित भीम सिंह शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है कि वह अपने परिवार के साथ 23 अप्रैल को दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान 28 अप्रैल की मध्यरात्रि के बाद उनके घर में चोरी हो गई। घटना की सूचना 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जा रही है।