ग्रेटर नोएडा। लघु उद्योग भारती ग्रेटर नोएडा की टीम ने मंगलवार को एसीपी से मुलाकात की और औद्योगिक सेक्टरों में लगातार हो रही चोरी को रोकने की मांग की। उद्यमियों ने कहा कि लगातार चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। इन हालात में उद्यमियों के लिए काम करना मुश्किल हो गया है। पुलिस ने चोरी की वारदात रोकने और पुरानी वारदात का खुलासा करने की मांग की है। उद्यमियों ने बताया कि औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3, साइट-बी और सी की कंपनियों में चोरी की वारदात बढ़ी है। एसीपी राजीव कुमार गुप्ता को इस संबंध में चोरी की तस्वीरें, सीसीटीवी फुटेज, नुकसान का विवरण, एफआईआर की प्रति व शिकायत उपलब्ध करवाई है। एसीपी ने उद्यमियों को जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर उद्यमी नरेश कुमार गुप्ता, संजय बत्रा, अंकुर जैन, विवेक अरोरा, अजय कुमार शर्मा समेत अन्य उद्यमी मौजूद रहे। ब्यूरो