ग्रेटर नोएडा। ओमिक्रॉन-3 में लद्दाख घूमने गए परिवार के सूने मकान में चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर तिजोरी से सोने का सेट और 3 लाख 70 हजार रुपये नकद ले उड़े। सेक्टर ओमिक्रॉन-3 स्थित निवासी मानस गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पूरा परिवार 15 मई को लद्दाख घूमने गया था। मकान में लगे पेड़ पौधों को पानी देने के लिए सुरिंदर नाम के व्यक्ति को रखा हुआ था। 21 मई की सुबह जब सुरिंदर मकान पर आया तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। सुरिंदर ने तुरंत मानस की मम्मी को कॉल कर सूचना दी। जांच करने पर पाया कि चोर खिड़की तोड़कर घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंंजाम दिया। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो