फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शादी वाले घर से गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। भाभी की अंत्योष्टि से सेक्टर-63 निवासी व्यक्ति अपने घर पहुंचे तो बेटी की शादी के लिए खरीदे गहने और नकदी गायब मिली। जिसके बाद व्यक्ति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मामले की जांच की मांग की। सेक्टर-63 के रहने वाले अरविंद कुमार ने बताया कि बेटी की शादी की तैयारियां चल रही हैं। जिसके लिए गहने खरीदे गए थे। इस बीच पांच दिसंबर को अरविंद की भाभी की मृत्यु हो गई। जिस वजह से अरविंद परिवार सहित कासगंज चले गए। आठ दिसंबर को जब परिवार वापस घर पहुंचा तो घर में सारा सामान फैला हुआ था। अंदर रखी अलमारी से गहने और नकदी गायब मिले। पुलिस ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें