नोएडा। सेक्टर-25 में रहने वाली महिला चिकित्सक के घर से लाखों की चोरी होने का मामला सामने आया है। इस साल महिला के घर में दो बार चोरी हो चुकी है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सेक्टर-25 में रहने वाली डाॅ. स्वाति शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है कि 30 सितंबर को शाम साढ़े छह से सात बजे के करीब एक चोर पीछे के रास्ते आया और एक लाख रुपये की नकदी और लाखों के गहने चुरा कर ले गया। एक जून को भी महिला चिकित्सक के घर चोरी हुई थी। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो